बूंदी: बूंदी नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल पार्षद व सभापति पद से निलंबित,पद का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
Bundi, Bundi | Aug 29, 2024 बूंदी नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल को पद का दुरुपयोग कर कर्मचारियों की मिली भगत से सरकारी जमीन पर कब्जा करने व अतिक्रमण कर अनुचित लाभ लेने से सम्बंधित प्रकरण में प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर निलम्बित कर दिया है।निदेशक एवं संयुक्त सचिव, स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान ने यह आदेश जारी किया है।इसके बाद नुवाल को पार्षद व सभापति के पद से निलंबित कर दिया।