ताजपुर: ताजपुर NH 28 पर खड़ी बाइक में घुसा ज़हरीला सांप, निकालने का प्रयास जारी
समस्तीपुर जिले के ताजपुर NH 28 की किनारे एक दंपति मंगलवार 8:00 बजे बाइक लगाकर कोई सामान खरीदने गए थे। सामान खरीद कर जब दंपति वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक में एक विषैला सांप घुसा हुआ है। हल्ला किए जाने के बाद आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच कर बाइक से सांप निकालने का प्रयास करने लगे।