इकौना: इकौना बाईपास पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लड़के की सड़क हादसे में मौत, भाई की हालत गंभीर, कार्रवाई में जुटी पुलिस
इकौना बाईपास पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके सगे भाई की हालत गंभीर है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं साथ में मौजूद मौसेरा भाई भी मामूली रूप से चोटिल हुआ था, मृतक अनंता स्कूल का छात्र था, हादसा ट्रक से होने की आशंका जताई जा रही पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।