गुढ़: गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट में महिला पर पत्थर मारकर किया मरणासन्न, पुत्र गिरफ्तार, महिला की हालत गंभीर
Gurh, Rewa | Apr 16, 2025 घटना के बारे में जानकारी में मिली कि आरोपी हीरालाल केवट 2 भाई है जिसमें एक भाई ने कुछ दिन पहले ही पानी के लिए बोर कराया था जिसके बाद से ही आरोपी हीरालाल को संदेह था कि यह बोर उसकी मां श्यामकली केवट ने कराया है। इसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। जहां आज श्यामलाल मां के पास पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसके सर पर भारी भरकम पत्थर पटक दिया