अजमेर: अजमेर के मूंदडी मोहल्ले में कंपनी की नकली घड़ियां बेचते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई
Ajmer, Ajmer | Oct 23, 2024 टाइटन कंपनी के नाम पर नकली लेबल लगाकर कंपनी के उत्पाद को बेचने वाले एक आरोपित दुकानदार को कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। उसकी दुकान से भारी संख्या में नकली उत्पाद भी बरामद किए हैं। उसके खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि टाइटन कंपनी के प्रतिनिधि गौरव तिवारी ने शिकायत दी थी।।