अजमेर: CET का एग्जाम देने अजमेर आए युवक का मोबाइल बस स्टैंड से हुआ चोरी, पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत
Ajmer, Ajmer | Oct 22, 2024 CET का एग्जाम देने आए युवक का बस स्टैंड से मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी देते हुए बताया कि मैं एग्जाम देने के लिए आया था। बस स्टैंड पर सो गया था। तभी किसी ने मेरा मोबाइल जेब से निकाल लिया।