नवादा: समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) ने जनता दरबार का आयोजन किया, फरियादियों की उमड़ी भीड़
Nawada, Nawada | Jul 3, 2025 गुरुवार शाम 5:20 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि नवादा पुलिस कार्यालय में आज पुलिस उपाधीक्षक (मु०) इमरान परवेज ने जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें फरियादियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मु०)ने सभी फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना। उसके बाद संबंधित थाना को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।