नवादा: नवादा डीएम के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में परिचालित वाहनों की सघन जांच की
Nawada, Nawada | Jul 3, 2025 नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडे द्वारा नवादा जिले के विभिन्न विद्यालयों में परिचालित वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों द्वारा संचालित या अनुबंधित वाहनों की कागजातों की जांच, वाहन की तकनीकी स्थिति तथा सुरक्षा मानकों समीक्षा की गई।