कोतवाली थाना क्षेत्र के खरीफाटक रोड पर पिछले दिनों सराफा दुकान में करीब 25 लाख की चोरी हुई थी। इस मामले में सर्राफा व्यापारियों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे एसपी और कलेक्टर से मुलाकात कर चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने के साथ-साथ सभी व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस आसानी से दिलाए जाने की मांग कि। ताकी विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सके।