रोहतक: रोहतक अनाज मंडी में धान की फसल लेकर आए किसान, खरीद नहीं होने से परेशान, 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद
Rohtak, Rohtak | Sep 18, 2025 रोहतक अनाज मंडी में 1 अक्टूबर से धान व बाजरे की खरीद शुरू होगी लेकिन किसान अभी से धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचने लगे हैं किसानों ने कहा कि खेत में खड़ी-खड़ी फसल इसलिए खराब हो रही है क्योंकि उनके खेत में तीन से चार फीट तक पानी भरा पड़ा है लेकिन यहां पर धान की खरीद नहीं हो रही इसलिए सरकार समय से पहले धान की खरीद शुरू करें।