अमरोहा: अमरोहा में 24 घंटों से भयंकर बारिश का कहर, गांव कूबी ग्राफ में तीन मंजिला मकान मलवे में दबकर एक युवक व दो मवेशी की मौत
Amroha, Amroha | Aug 4, 2025 रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव कूबी में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। लगातार पिछले 24 घंटे से हो रही बूंदाबांदी के कारण तीन मंजिला पक्का मकान गिर गया। इस हादसे में मकान स्वामी किसान सुभाष पुत्र नारायण की मौत हो गई।घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य पास के मकान में सो रहे थे। मकान गिरने से हुई चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।