जगदीशपुर: हरिगांव पंचायत के मुखिया विजय शंकर चौबे ने सीएम को मॉरीशस के प्रधानमंत्री की तस्वीर भेंट की
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव में क्लस्टर योजना के तहत किए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान पंचायत के मुखिया विजय शंकर चौबे उर्फ टूना चौबे ने उन्हें स्वागत किया और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र राम गुलाम की तस्वीर भेंट की। पंचायत के मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से पंचायत वासी उत्साहित हैं।