गढ़ी: साकरिया गांव में राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना की बैठक आयोजित
Garhi, Banswara | Sep 19, 2025 गढ़ी उपखंड के साकरिया मे श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना की ग्राम स्तरीय बैठक का आयोजन गांव साकरिया में किया गया। शुक्रवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार बैठक मे युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आगामी 31 अक्टूबर को बांसवाड़ा में होने वाली विशाल वाहन रैली में हर घर से एक व्यक्ति आने का आव्हान किया गया। विभिन्न विषयो पर चर्चा की गई।