बुधवार शाम 04 बजे मनरेगा की बहाली, 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने तथा बीज विधेयक 2025 को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने ग्राम मुबारकपुर में जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया और 24 मार्च को आयोजित ‘दिलचलो’ रैली को सफल बनाने की अपील की।