तिल्दा: एंटी क्राइम और एंड साइबर यूनिट ने खरोरा पुलिस के साथ मिलकर 1008 पौव्वा अवैध शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Jan 27, 2026 मुखबिर की सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व खरोरा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त किया है सारागांव निवासी दो लोगों को पकड़कर कुल 1008 पौव्वा शराब जप्त की गई जिसे आरोपी गण द्वारा बेचा जा रहा था साथ ही इनकी निशानदेही पर खरोरा निवासी एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है जिन्होंने अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु आरोपियों के पास छोड़ा था