गौतम बुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती कार से खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आया युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/>
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक युवक द्वारा बीच सड़क पर चलती कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं खतरनाक स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी (यातायात) में जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही वाहन स्वामी को हिरासत में लिया जाएगा।