सासाराम: सदर अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने आए एक युवक की बाइक हुई चोरी, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Sasaram, Rohtas | May 11, 2024 सदर अस्पताल के ओपीडी के मेन गेट के पास से तकिया बढ़ै़याबाग के शशि रंजन की बाइक चोरी कर ली गई है। इस मामले में शशि रंजन के द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। उनका कहना है कि वह अपनी मां के इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल गए थे। जहां से उनकी बाइक चोरी कर ली गई है।