लहरपुर: लहरपुर में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्थानीय सीएचसी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वाजपेई ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने के लिए एच पी वी का टीका सुरक्षा का एक नया विकल्प है जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को 14 वर्ष पूर्ण होने के बाद और 15 वर्ष तक की तीन किशोरियों को निशुल्क टीका लगाया गया।