नजीबाबाद: तहसील क्षेत्र के मालननदी और रतनालनदी पर पुलों की जर्जर स्थिति के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम से की गई शिकायत
आज दिनांक 14 फरवरी 3:00 बिजनौर के नजीबाबाद नगर से हरिद्वार जाते समय मालन और रतनाल नदी पर बने पुल बहुत पुराने हो चुके है इसी के संबंध में संस्कृति फाऊंडेशन के संस्थापक और भाजपा पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख रितेश सैन ने एक शिकायती पत्र उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के निदेशक को लिखा है ।