अंबाह: अंबाह में नगर पालिका की कार्रवाई, ₹8,500 के काटे चालान
Ambah, Morena | Nov 25, 2025 अंबाह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शारिब कौसर के निर्देशन में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। टीम ने दुकानों के बाहर रखे काउंटर हटवाए और अतिक्रमण करने वालों पर कुल ₹8,500 के चालान किए। इनमें दीपक, नैतिक, पंकज, रामू और विवेक शामिल रहे। नगर पालिका ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।