थानेसर: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले शहर में निकलेगी गीता सद्भावना यात्रा, CM ब्रह्मसरोवर से दिखाएंगे हरी झंडी
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के कार्यक्रमों का आगाज जहां 15 नवंबर से होगा। वहीं इस महोत्सव के आगाज से पहले 14 नवंबर को शहर की संस्थाओं की तरफ से पहली बार गीता सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 नवंबर को सायं के समय ब्रह्मसरोवर से हरि झंडी देंगे।