गुरुवार को करीब 2 बजे नर्मदापुरम नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव विक्रम नगर रसूलिया में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने कथा में व्यास गाधी की पूजा अर्चना कर पंडित अनिल मिश्रा के मुखारविंद से सुनाई जा रही कथा का श्रवण किया। इस दौरान समस्त महिला मंडल एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।