विकासखंड चकरनगर क्षेत्र के मानपुरा में आवारा पशुओं का आतंक एक बार फिर किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। इन पशुओं के कारण किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे किसान राजेन्द्र कुमार तिवारी और पिंटू कठेरिया ने बताया कि आवारा गौवंशों से बुरी तरह आहत आ चुके है।