बेल्थरा रोड: सीयर नायब तहसीलदार को वाहन से रौंदने की कोशिश, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया: बेल्थरारोड तहसील के सीयर क्षेत्र में भूमि विवाद की जांच के दौरान नायब तहसीलदार रोशन सिंह के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें चारपहिया वाहन से रौंदने की कोशिश का मामला सामने आया है। लेखपाल राहुल कुमार शुक्ला की तहरीर पर उभांव थाना में रामनयन यादव, मिठाई यादव सहित छह अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, हमला और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में