धनौरा: गजरौला फाजलपुर बिजली घर पर भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे, सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के द्वारा गजरौला में फाजलपुर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करके बिजली के मुद्दों पर बिजली के अधिकारियों से वार्ता की, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा किसानों का नए-नए तरीकों से उत्पीड़न किया जा रहा है और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान बिजली मुक्त करने की बात कही थी।