पंडरिया: पीएम जनमन आवास, मनरेगा, आयुष्मान भारत और उज्जवला जैसी योजनाओं ने ढोलबज्जा के बैगा परिवारों की जिंदगी बदली
प्रधानमंत्री आदिवासी जनजाति न्याय महा अभियान पीएम-जनमन योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना से जिले के दुर्गम वनांचल पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के परिवारों को पक्के मकान से लाभान्वित करना है। कबीरधाम ज़िले के ग्राम पंचायत-ढोलबज्जा की निवासी श्रीमती सुकरतीन बाई बैगा, महेन्द्रलाल ध्रुव एवं श्रीमती जाम बाई बैग