रामपुर: शुक्रवार को नैनीताल रोड पर खालो वाले कारखाने के निकट चाइनीज़ मांझे की चपेट में आकर दो युवक घायल हुए
Rampur, Rampur | May 2, 2025 शुक्रवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना गंज क्षेत्र के बगीचा आमना निवासी अब्दुल रहमान अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल पर जुम्मा बाजार से अपने घर लौट रहा था। नैनीताल रोड पर खालो वाले कारखाने के निकट चाइनीज़ मांझे की चपेट में आकर दोनों युवक घायल हो गए। जिसमे अब्दुल रहमान गंभीर घायल हुआ है। घायलों का ज़िला अस्पताल में उपचार कराया गया है।