कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित जिला पंचायत परिसर के रत्नावली सभागार में शुक्रवार लगभग 2 बजे जिला पंचायत की प्रस्तावित बैठक सदस्यों की कम मौजूदगी के चलते आयोजित नहीं हो सकी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर सहित केवल सात जिला पंचायत सदस्य ही पहुंचे, जिससे आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो पाया। कोरम पूरा न होने के कारण बैठक की कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकी।