अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक घायल, उसे अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sadar, Faizabad | Oct 22, 2025
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन में मंगलवार सुबह 9 एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ईएमटी राजेंद्र प्रजापति ने घायल बालक को लावारिश के रूप में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार बालक अक्सर सिविल लाइन क्षेत्र में घूमकर जूता पालिश का काम करता था।