खरगोन शहर में पत्रकारों ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल यह समारोह कस्तूरी होटल में संपन्न हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न कस्बों और कॉलोनियों से आए पत्रकार साथी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना था। शनिवार सुबह 11 बजे से इसकी शुरुआत हुई।