नगर के मोहल्ला पट्टी राजा राम निवासी युवक ने नगर के ही तीन युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले की जहां शुरू कर दी है। रविवार को हिमांशु ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि गाली गलौज का विरोध करने पर नगर के ही तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मेडिकल कराने के साथ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।