नवाबगंज: बाराबंकी में शादी समारोह में कई लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग के बाद देवा CHC में भर्ती, सीएमओ ने दिए निर्देश
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के वलीमा में खाना खाने के बाद कई लोग बीमार पड़ गए। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव तत्काल शनिवार देर रात करीब 8 बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।