पार्लियामेंट स्ट्रीट: भाजपा सांसद रामवीर बिधूड़ी ने कहा- AAP ने दिल्ली को 24 घंटे पानी देने का झांसा दिया था, उन्होंने वादा पूरा नहीं किया
भाजपा सांसद रामवीर बिधूड़ी ने कहा दिल्ली को 24 घंटे पानी देने का झांसा दिया था आम आदमी पार्टी ने। दिल्ली की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है और जल मंत्री आतिशी हरियाणा सरकार पर झूठे आरोप लगाकर नौटंकी करने में लगी हुई हैं। दिल्ली को प्यासा रखने और इस तरह सफेद झूठ बोलने पर वह दिल्ली की जनता से माफी मांगें।