समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की टीम ने दुधपुरा गांव में एक बंद मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद
जिला उत्पाद विभाग की टीम ने दुधपुरा गांव में एक बंद मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। जिला उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर बंद मकान में छापेमारी की गई तो भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। उत्पाद विभाग के इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।