समस्तीपुर: चैता बेला गांव में जमीनी मामले को लेकर एक महिला के साथ मारपीट
अंगार थाना क्षेत्र के चैता बेला गांव की रहने वाली अनीता देवी ने बताई की जमीनी मामले के विवाद को लेकर सास ससुर ननद उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी महिला की मां प्रमिला देवी ने बताया कि उनके दामाद बाहर नौकरी करते हैं। उनकी बेटी अपने बच्चों के संग ससुराल में रहती है। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।