रामगढ़: अहिवास में एक घर में आग लगने से सभी सामान जलकर हुआ खाक, अंचलाधिकारी ने पीड़ित को दिया ₹20,000 का चेक
जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के अहिवास गांव में गैस चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान एक घर में बीते दिनों आग लग गई थी। जिसमें घर में रखा विमलेश कुमार के सभी सामान जलकर के खाक हो गया था। मामले में पीड़ित अहीवास गांव निवासी विमलेश को अंचलाधिकारी ने शुक्रवार की दोपहर ₹20000 के आपदा के तहत सहायता राशि में चेक दी।