फतेहपुर बाजार के समीप नया साल के दिन पिकनिक मनाकर वापस अपने घर पटना जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। जिसके बाद एक के अन्य दोस्त के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जख्मी का इलाज चल रहा है। जख्मी के दोस्त के द्वारा बताया गया कि हम अपने रिश्तेदार के घर लेकर आए हुए थे और पिकनिक मनाकर दानापुर जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है।