उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र के रीनिया फाटक के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Orai, Jalaun | Mar 8, 2024 उरई शहर के रीनिया फटक के पास झांसी कानपुर रेलवे लाइन पर एक युवक झांसी से कानपुर की तरफ जा रहा था तभी युवक चलती ट्रेन से अज्ञात कारणों के चलते नीचे गिर गया, और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया,और मामले की जांच शुरू कर दी है।