मुगलसराय डीडीयू मंडल में सुरक्षा एजेंसियों के दावों की पोल उस समय खुल गई जब डीडीयू यार्ड से दिनदहाड़े कोयला चोरी का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि यार्ड से कोयला निकालकर बेधड़क ले जाया जा रहा है। इस घटना के बाद आरपीएफ डीडीयू पोस्ट की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।। वही इस पूरे घटना का वीडियो बुधवार शाम 05 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।