समस्तीपुर: बेलारी में बाइक और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
नतथूद्वार के रहने वाले जख्मी मनोहर कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त रामबली पासवान के साथ अपने गांव के ही एक लड़की के ससुराल कोरबद्धा गए थे। वहां से दोनों दोस्त लौट रहे थे। बेलारी के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया।इसमें दोनों लोग जख्मी हो गए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने रामबली पासवान को मृत घोषित कर दिया।घटना सोमवार के सुबह 9:00 की बतायी गयी।