समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की पटना ले जाने के क्रम में हुई मौत, परिवार में मातम
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की रविवार की देर रात्रि लगभग 11:00 पटना ले जाने के लिए मौत हो गई। सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे कल्याणपुर थाने की पुलिस पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गणेश भगत के रूप में की गई। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल।