माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी के वार्षिक महोत्सव की शुरुआत आज बुधवार सुबह आठ बजे सरिया नगर पंचायत में भव्य शोभा यात्रा के साथ किया गया ! जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों की धुन और 'मां मथुराशिनी' के जयकारों के साथ निकली यह शोभा यात्रा सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बनी। इसमें महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा के साथ शामिल हुए!