लोहरदगा: कुडू में फरार वारंटी आमोद अग्रवाल गिरफ्तार, झूठे केस में उदय गुप्ता को मिली जीत, न्यायालय का कड़ा कदम
कुडू थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी कुडू बड़कीचांपी निवासी आमोद अग्रवाल को गिरफ्तार कर लोहरदगा न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी केवल एक फरार अभियुक्त को पकड़ने की कार्रवाई नहीं है, बल्कि न्याय और अन्याय की लड़ाई की गवाही भी है।