लाडपुरा: कलेक्ट्रेट परिसर के दौरे पर निकले जिला कलक्टर, विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Ladpura, Kota | Jun 25, 2025 जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया बुधवार प्रात 11बजे कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं अनुभागों के दौरे पर निकले। श्री समारिया ने विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से वहां की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने टैगोर हॉल स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में जाकर शिकायत रजिस्टर देखा। कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारिय