चकाई: पिकअप वाहन से लूटपाट और गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को बिशनपुर से किया गिरफ़्तार
Chakai, Jamui | Jan 22, 2024 चंद्रमंडी में पिकअप वाहन से हथियार के बल पर लूटपाट व गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ़्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, ज़िंदा कारतूस व पिस्टल की मैगजीन बरामद की गई। गिरफ़्तार अपराधी की पहचान झारखंड के देवघर के नुनु साहब राय व देवघर के सारठ निवासी वरुण प्रसाद का बेटा अमित कुमार है।