मंझनपुर: बैरागीपुर गांव के समीप से पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव के पास से एक वारंटी अभियुक्त को महेवाघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त के खिलाफ मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी को लेकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का चालान पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है।