पौड़ी ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बने मतगणना केंद्र में मतगणना निर्वाध रूप से चल रही है। आज सुबह गुरुवार को 7:40 पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ और रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया इसके बाद निर्वाचन कमी मत पेटिकाओं को मतगणना कक्ष में लाए। सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई मतगणना निर्वाध रूप से जारी है।