जमुई: लुधियाना के स्काय वे कंपनी में चोट लगने से घायल व्यक्ति की 15 महीने बाद इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
Jamui, Jamui | Jan 20, 2026 लुधियाना के स्काय वे कंपनी में काम करने के दौरान 20 सितंबर 2024 को मशीन की रॉड से चोट लगने से घायल हुए व्यक्ति की 15 महीने बाद 20 जनवरी 2026 यानि मंगलवार की अहले सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।