दमोह: कोटा में अज्ञात लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, दलित समुदाय ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
Damoh, Damoh | Dec 20, 2024 दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटा मे शुक्रवार की बीती रात अज्ञात आरोपियों के द्वारा संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की गांव में लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के बाद आक्रोश दलित समुदाय के नेता कोमल अहिरवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कार्यवाही का भरोसा जताया है।