महाराजगंज: देवपुरी में पानी समझकर महिला ने गरम तेल में डाला हाथ, झुलसकर हुई घायल, अस्पताल में किया गया इलाज
15 सितंबर सोमवार शाम 4:00 बजे एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने डिब्बे में रखे हुए गर्म तेल को पानी समझकर हाथ डाल दिया। जिससे उसका हाथ झुलस कर घायल हो गया। महिला के परिजनों ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। महिला के घर मे तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। जिसमें कढ़ाई मे गर्म तेल डब्बे में निकालकर रखा गया था।